बिहार
बिहार में फसल के 20 प्रतिशत क्षति होने पर किसानों को 7 हजार व अधिक नुकसान पर मिलेगा दस हजार रुपए प्रति हेक्टेयर, निबंधन शुरू
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2020 12:33:14 AMपटना। सहकारिता विभाग ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अन्तर्गत फसल की क्षति पर प्रति हेक्टर राशि की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार 20 प्रतिशत फसल क्षति पर 7 हजार व इससे अधिक नुकसान पर 10 हजार रुपए प्रति हेक्टर मिल सकता है। इसके लिए निबंधन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए नौ रबी फसल को शामिल किया गया है।
सहकारिता विभाग ने नौ रबी फसलों के लिए निबंधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान विभाग के पोर्टल पर गेहूं, मक्का, चना, मसूर, अरहर, सरसों, ईख, प्याज व आलू के लिए निबंधन करा सकत हैं। इस योजना के अन्तर्गत फसल में बीस प्रतिशत की क्षति होने पर किसानों को साढ़े सात हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से क्षतिपूर्ति दी जाती है। अधिक नुकसान होने पर यह राशि दस हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा।