ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
14 दिसम्बर को किसान विरोधी कृषि बिल के खिलाफ राज्यभर के प्रखण्ड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना देगी जविपा : अनिल कुमार
By Deshwani | Publish Date: 1/12/2020 9:42:29 PM
14 दिसम्बर को किसान विरोधी कृषि बिल के खिलाफ राज्यभर के प्रखण्ड मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना देगी जविपा : अनिल कुमार

पटना। केंद की मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल में पारित कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए आज जनतांत्रिक विकास पार्टी ने आगामी 14 दिसंबर 2020 को बिहार के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है। इस दौरान जविपा सुप्रीमो अनिल कुमार ने कहा कि यह निर्णय पार्टी ने देश में मोदी सरकार के कृषि कानून के विरोध में चल रहे व्यापक किसान आंदोलन के समर्थन में लिया है। उन्होंने कहा कि जविपा इस बिल को किसान विरोधी मानती है और मांग करती है कि सरकार यह बिल वापस ले।




अनिल कुमार ने कहा कि किसानों के विरोध के बाद सरकार के मंत्री और खुद प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह कानून किसान विरोधी नहीं है। MSP हटाना किसान विरोधी नहीं है। तो किसान आखिर अपने खेत को छोड़ कर विरोध क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले ही नीतीश कुमार की सरकार इसे को हटा चुके हैं। इसका खामियाजा बिहार के किसान भुगत रहे हैं। तभी निर्धारित 1868 रुपए का धान 1100 में बेचने को विवश हैं। क्या धान के मूल्य का निर्धारण सरकार के चुनिंदा लोगों के लिये किया गया है? बगल के राज्यों में धान की खरीद पर किसान को बोनस भी मिलाता है, लेकिन बिहार के किसान इससे वंचित क्यों है? इसका जवाब मुख्यमंत्री जी को देना चाहिए। वे बताएं कि किसान अपना धान कहाँ बेचें? क्या वे धान लेकर एक अणे मार्ग जाएं? आखिर सरकार को किसानों की चिंता क्यों नहीं है?


 

अनिल कुमार ने बिहार सरकार को आगाह करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द प्रदेश के सभी प्रखंडों में धान का क्रय केंद्र 14 तारीख तक स्थापित करने का काम करें, वरना 14 दिसम्बर के धरने कुछ दिन बाद हम किसानों के धान के साथ एक अणे मार्ग की ओर जाने को विवश होंगे। हम और हमारी पार्टी किसानों के सवाल पर प्रखर होकर सबसे पहले आवाज उठा रही है। हम अपने अन्नदाता पर जुर्म बर्दाश्त नहीं करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS