ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
एनडीए को हराकर बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाना है वीआइपी पार्टी का लक्ष्य : संतोष सहनी
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2020 9:53:58 PM
एनडीए को हराकर बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाना है वीआइपी पार्टी का लक्ष्य : संतोष सहनी

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के युवा नेता संतोष सहनी ने आज महागठबंधन को एकजुट बताते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को हराने की बात कही है। उन्होंने आज पटना में कहा कि वीआईपी पार्टी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है। हमारे लिए सीट से ज्यादा मायने रखता है बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाना। ये बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी कह चुके हैं। हम महागठबंधन के सिपाही हैं। महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी । बिहार में नई प्रगतिशील सरकार बनायेगी। 




उन्होंने कहा कि आज बिहार की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। जिस बात के वादे कर एनडीए सरकार सत्ता में आई थी, उसी वादे को भुलाकर उन्होंने बिहार की जनता को छलने का काम किया है। राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। क्राइम का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार बेतहाशा है। महिला सुरक्षित नहीं है। अफसरशाही ने आम जन को परेशान कर रखा है। अस्पताल हो या शिक्षण संस्थान, सब पतन के करीब है। घोटालों की पूरी लिस्ट है। बिहार अब ये सब नहीं चाहता है, इसलिए बिहार की उम्मीद महागठबंधन से है। हम जनता के भरोसे का विश्वासघात नहीं करेंगे और महागठबंधन का ही सरकार बिहार में बने, इसलिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS