ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रोको अनैतिक सरकार, बदलो देश - बदलो बिहार : ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2020 8:34:52 PM
रोको अनैतिक सरकार, बदलो देश - बदलो बिहार : ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन

 पटना। भारतवर्ष के सारे ब्रह्मर्षि नंदनों व मंच के राष्ट्रीय कार्यकरणी व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के द्वारा ‘ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन’ का गठन किया गया, जिसका राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष निर्विरोध तरीके से श्री जयकांत कुमार वत्स को चुना गया। इस मौके पर उन्‍होंने भारत वर्ष के सारे ब्रह्मर्षि नंदनों व मंच के साथियों का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश में इन दिनों अनैतिक सरकार चल रही है, जिसे बदलना अब समय की मांग हो गई है। क्‍योंकि जब तक इस अनैतिक सरकार को रोका नहीं जायेगा, तब तक देश और बिहार में बदलाव संभव नहीं है। वहीं, सुनील शर्मा को राष्ट्रीय सचिव, श्री रचित नारायण तिवारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता, पुष्कर नारायण सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता, किशोर कुणाल उर्फ चिन्टू जी को बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष,  ब्रह्मर्षि दिनेश कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, बिहार प्रदेश, सुधीर कुमार "अधिवक्ता" को कानूनी सहायता सेल बिहार प्रदेश प्रवक्ता, विनोद कुमार पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ  प्रदेश पदाधिकारी (हरियाणा प्रदेश) हरिओम भारद्वाज, प्रदेश महिला प्रभारी प्रियंका शर्मा और दिवाकर कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 




उन्‍होंने कहा कि आज समाज के सभी व्यक्तियों का विकास, शिक्षा, रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना हमारा लक्ष्‍य है। साथ ही रोजगार, स्वरोजगार,लघु उद्योग, कृषि क्षेत्र में नई तकनीक से सभी किसानों को लाभान्वित करना, सामाजिक,आर्थिक, स्वास्थ्य व शैक्षणिक स्थिति सुदृढ़ बने और ब्रह्मर्षि,राजर्षि एक बनें यह भी हमारा प्रमुख लक्ष्‍य है, जिसके लिए ‘ब्रह्मर्षि विकास मंच फेडरेशन’ का गठन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत वर्ष के सारे ब्रह्मर्षि नंदनों व मंच के सभी साथियों से आग्रह है कि संगठन के विस्तार में हमारा साथ दें। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि बहुत से संगठन इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, परन्तु सारे संगठन एक राजनैतिक प्लेटफार्म की ओर जा चुके हैं और समाजिक कार्य बिल्कुल ठप्प हो चुका है। ऐसे में हमें एकजुट होने की जरूरत है।  



इसलिए श्री जयकांत कुमार वत्स के नेतृत्व में व डंडी स्वामी श्री अनंता नंद सरस्वती जी महाराज,स्वामी श्री राम सुमिरन जी महाराज,श्री श्यामबिहारी जी महाराज,श्री राकेश कुमार जी,श्री उमेश भारद्वाज जी,श्री हितेश भारद्वाज जी,श्री उमाशंकर पाण्डे जी,रिटायर्ड मेजर जनरल श्री एस डी सिंह जी,रिटायर्ड DIG श्री विक्रम सिंह जी,श्री गोतम ऐय्यर जी,श्रीमति तँगामणि ऐंगर जी,श्री कृष्णनिवासन रेड्डी जी,श्री नरेन्द्र फ्रनडविष जी,श्री मनीष महियाल जी,श्री तुषार गडग़री जी, श्री राजकुमार त्यागी जी व अन्य सभी प्रबुद्धजनों के आशीर्वाद से श्री पुष्कर नारायण,श्री उत्तम शर्मा,श्री सुनील शर्मा,श्री भरत सिंह,श्री अनंत शर्मा, श्री नीरज कुमार,श्री देवेंद्र शर्मा,श्री जितेंद्र शर्मा,श्री धीरेंद्र शर्मा,श्री अनिल शर्मा,श्रीमति प्रियंका शर्मा,श्री बलिराम कुमार,श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा,श्री विकास राय,श्री धनंजय कुमार,श्री धीरज पाण्डे,श्री नीरज पाण्डे, श्री सुनील शर्मा,श्री जितेंद्र राय,श्री अमन किशोर झा,श्री अनिल दुबे,श्री श्याम शर्मा,श्री अशुतोष कुमार झा,श्री संतोष ठाकुर, श्रीमती ऐनी झा,श्री रामप्रवेश कुमार,श्री बटोही सिंह, श्री राहुल सिंह,श्री मणिशंकर सिंह श्री नीलेश सिंह,श्री किशोर कुणाल सिंह,श्री चौधरी दीपक सिंह,श्री सुशील भारद्वाज, श्री अखिलेश शर्मा, श्री रजनीश शर्मा, श्री जयकिशोर शर्मा, ई श्री राजेश कृष्णत्रे, श्री अभय सिंह, श्री उज्ज्वल सिंह, श्री अरविंद किशोर सिंह और बहुत से गणमान्य परशुराम वंशजों के सहयोग से इस संगठन का निर्माण हुआ है।



यह संगठन बिल्कुल हीं गैर- राजनैतिक है। यह संगठन सिर्फ समाज के लिए,समाज हित में कार्य करेगी। हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य अपने समाज के आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वरोजगार,लघु उद्योग और कृषि क्षेत्र में अपने समाज के लोगों को लाभान्वित करना और उनकी मदद कराना है।जिसकी शुरुआत संगठन ने बिहार की राजधानी पटना में श्री परशुराम छात्रावास व श्री परशुराम ब्लड बैंक के निर्माण से करने जा रही है। संगठन अपने विस्तार के साथ-साथ देश के लगभग 5 गांवों को आदर्श गांव बनाने की योजना पर भी कार्य करेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS