ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू से कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने की बातचीत
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2020 9:58:02 PM
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू से कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने की बातचीत

पटना बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने आज भारत सरकार के युवा खेल मंत्री श्री किरेन रिजीजू से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति, लॉकडाउन में सभी खेल गतिविधियों के आयोजन प्रशिक्षण आदि पर लगे रोक के उपरांत राज्य में अनलॉकडाउन फेज में चरणवद्ध ढंग से केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम को चरणवद्ध ढंग से प्रारंभ करने के प्रयास एवं इसके लिए तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के संबंध में प्रयास को लेकर चर्चा की।

 
 
 
उन्‍होंने कहा कि बिहार के संदर्भ में अब केसेस काफी बढ़ रहे है, अत: खिलाडि़यों के सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी गई है। अभी खेल आयेजनों एवं संस्कृतिक समारोहों को प्रारम्भ करने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता बढते संकमण को नियंत्रित करना है एवं उसके लिए ही व्यापक प्रयास किये जा रहे है। ऑनलाई ट्रेनिंग, राज्य खेल निदेशालय के माध्यम से सभी एकलब्य खेल प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से दिये जा रहे है।
 
 
 
उन्‍होंने बताया कि इसके लिए राज्य खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रयास किये जा रहे है। भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया, खेलों इंडिया कार्यक्रम के लिए समय-समय पर जो निदेश दिये जाते है, उसके कार्यावन्यवन के लिए शिक्षा विभाग तथा अन्य एजेन्सीयों, के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किये जा रहे है।राजगीर में 90 एकड़ भूमि में निर्माणाधीन राज्य खेल अकादमी (लागत-740 करोड़)- सह- अंतराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट रट्टेडियम के बारे में जहां 24 खेल विद्याओें के लिए अत्याधुनिक खेल अवस्थापना तैयार किया जा रहा है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 6.61 करोड़ की लागत से खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें इंडोर फैस्लिटी तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी प्रखण्ड (ब्लॉक) में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
 
 
 
मंत्री ने कहा कि राज्य खेल संघों को अनुदान, खिलाड़ी कल्याण कोष तथा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य के वैसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करते है, उन्हें सम्मानित किया जाता है। उत्कृष्ट खिलाड़ीयों की नियुक्ति राज्य के समान्य प्रशासन विभाग द्वारा सरकारी सेवा में की जा रही है। इसके उपरांत NSS, NYK, NCC द्वारा राज्य में कोविड-9 संक्रमण से जन मानस को जागरूक करने तथा अन्य प्रयासों के संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से सकारात्मक पहल की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS