मोतिहारी के घोड़ासहन में 3 बच्चें व ढाका में एक 60 वर्षीय कोरोना पोजिटिव के साथ बिहार में कुल 659 संक्रमित
पटना। पूर्वी चम्पारण में तीन बच्चें सहित 4 व मुजफ्फरपुर में 3 नए कोविड-19 के संक्रमित मिले हैं। इससे बिहार में रविवार शाम 4 बजे तक कुल संक्रमणों की संख्या बढ़कर 659 हो गई है।
इसकी जानाकरी बिहार सरकार स्वस्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने अपने अपडेट द्वारा दी है। आज उन्हों ने कुल 3 अपडेट करीब पौने 4 बजे शाम तक दिए हैं। तीसरे अपडेट में उन्होंने बताया है कि पूर्वी चम्पारण में 4 और मुजफ्फरपुर में तीन नए संक्रमण पाए गए है। जांच में उनका रिजल्ट कोरोना पोजिटिव पाया गया है।
पूर्वी चम्पारण
1. 14 वर्षीय किशोर, घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण
2. 14 वर्षीय किशोर, घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण
3. 15 वर्षीय किशोर, पूर्वी चम्पारण
4. 60 वर्षीय पुरुष, ढाका, पूर्वी चम्पारण
मुजफ्फरपुर में जिले में भी तीन पुरुषों में संक्रमण पाए गए हैं। फिर रविवार शाम पौन 6 बजे स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने अपडेट दिया कि भोजपुर में 1, पटना में 6 औरंगाबाद में 1 व नावादा में 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके जांच का परिणाम पोजिटिव आए हैं। इस तरह बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 663 हो गई है।
एक अन्य समाचार के अनुसार राज्य में एक संक्रमित की मौत हो गई। इससे बिहार में आजतक कुल 6 मौत हो गई है।
अपडेट
पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल आशोक ने भी जिले में चार लोगों के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं जिला प्रशासन घोड़ासहन व ढाका से मिले कुल चार कोरोना पोजिटिव मरीजों के संबंधित दो गांवों को सील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बीते 6 मई को एक निजी बस से संक्रमित चारों लोग घोड़ासन पहुंचे थे। इस बस में कुल 22 लोग सवार थे। 22 लोगों में से 7 लोग जो बाहर से आए थे उनका सैंपल लिया गया। सैंपल लिए गए 7 लोगों में से चार की रिपोर्ट पोजिटिव पोजिटिव आई है। बाताया गया है कि घोड़ासहन के जमुनिया गांव से तीन किशोर संक्रमित पाए गए हैं जबकि ढाका के जमुआ गांव निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं।