ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के लिए खुशखबरी, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार में वृद्धि
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2020 12:03:19 AM
बिहार के लिए खुशखबरी, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार में वृद्धि

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार स्वस्थ होते दिख रहे हैं। अब ठीक होने वालों की दर बढ़कर 40 प्रतिशत हो गयी है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से लगभग ग्यारह प्रतिशत अधिक है। अब घबर ये है कि पिछले चैबीस घंटों के दौरान तीस मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। सभी मरीज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे। 

राज्य में अब तक 218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इधर, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। रोहतास जिले के सासाराम में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है।

बाताया गया कि सत्तर वर्षीय वृद्ध को नारायण चिकित्सा महाविद्यालय में सांस की तकलीफ होने के बाद भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए कोरोना जांच के लिये सैंपल एकत्र किया। जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही उनकी मौत हो गयी। रोहतास के सिविल सर्जन ने मृतक के परिजनों को क्वारेंटीन में भेजने और सभी के नमूने एकत्र करने के आदेश दिये हैं। 

इधर, प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के पांच नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 547 हो गयी है। रोहतास से दो और औरंगाबाद, शिवहर तथा जहानाबाद से एक-एक मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के निकट संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS