बिहार
बिहार में रविवार को 22 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 503 हुई
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2020 12:38:45 AMपटना। बिहार में रविवार को कोरोना संक्रमण के 22 नये मामलों की पुष्टि हुई है। अब प्रदश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 503 हो चुकि है। भागलपुर में 6, पश्चिम चंपारण में पांच, पूर्वी चम्पारण में 4 और बक्सर में 3 मामलों की पुष्टि हुई।
वहीं कैमूर, कटिहार, शिवहर तथा सिवान में एक-एक मरीज मिले। जिसके साथ ही एक अच्छी खबर भी आई कि 12 मरीजों को ठीक होने के बार अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिसके साथ बिहार में ठीक होने वालों संख्या बढ़कर 119 गई है। जिसमें सबसे अधिक नालंदा जिले के 29 लोग ठीक हुए हैं। सिवान से 25 व मुंगेर के 21 लोग ठीक हो चुके हैं।