बिहार
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा- शराब पीते पकड़े गए पुलिस पदाधिकारी व जवान तो बिना स्पष्टीकरण सीधे होंगे बर्खास्त
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2020 1:31:01 PMपटना।बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा है कि राज्य के पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी अगर शराब पीते पकड़ गये तो वे सीधे बर्खास्त किये जायेंगे। उन्होंने जोर देकर यह बात कही है कि वगैर स्पष्टकरण पूछे उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए संविधान के अनुच्छेद तीन ग्यारह का हवाला देते हुए उक्त बात कही है।
बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बगैर स्पष्टीकरण भी बर्खास्तगी की जायेगी, इसके लिए संविधान के अनुच्छेद तीन ग्यारह में स्पष्ट प्रावधान है।
मालूम हो कि राज्य में शराबबंदी के बाद भी पुलिस के कई अफसर व जवान शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। डीजीपी श्री पाण्डेय ने अपने आदेश को सभी जिलों के पुलिस पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए बता दिए हैं।