बिहार
नीतीश कुमार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने के आदेश का किया स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2020 12:49:52 PMपटना। अलग-अलग राज्यों में फंसे छात्रों और प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने अंतर राज्य आवागमन को लेकर दिशा निर्देश जारी किये हैं। सभी राज्यों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। सभी लोगों के रवाना होने से पहले और गंतव्य स्थल पहुंचने पर चिकित्सा जांच की जानी चाहिए। ऐसा गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है। कई राज्यों ने इस संबंध में गृह मंत्रालय से अपनी मांग रखी थी।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के इस आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों और छात्रों को लाने के लिए इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार ने साकारात्मक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में जो दूसरे राज्यों में फंसे बिहार आने के इच्छुक हैं। उन लोगों को सुविधा होगी और इससे उन्हें राहत मिलेगी।