ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार से आज कोविड-19 के 26 नए मामले, अब बेतिया भी शामिल
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2020 9:55:58 PM
बिहार से आज कोविड-19 के 26 नए मामले, अब बेतिया भी शामिल

पटना। बिहार में आज कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों कि संख्या बढ़कर 392 हो चुकि है। बुधवार को सबसे ज्यादा बक्सर जिले के नया भोजपुर से 12 मरीज देखने को मिले हैं। जबकि 5 मामले पश्चिमी चम्पारण के योगापट्टी से हैं। वहीं रोहतास जिले के सासाराम स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भी 2 कर्मी पॉजिटिव पाये गये हैं। दरभंगा जिले से 4, बेगूसराय से 2 और पटना से 1 मामले की पुष्टि हुई है। 


बेतिया जिले से आज पहली कोरोना पॉजिटिव केस का मामला सामने आया है, वहाँ बुधवार को एक साथ 5 मामलों की पुष्टि हुई।  इसकी जानकारी देते हुए श्री कुंदन कुमार, जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण ने बताया कि 5 लोग अपने जिले में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग 25 तारीख को दिल्ली से यहां लौटे थे और क्वारेन्टीम में रखे गए थे। बेतिया में पाए गए पॉजिटिव केस के बाद प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर अब 29 हो गयी है। 

राज्य में अबतक 64 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 2 लोगों की मृत्यु हो चुकि है। जबकि 326 मरीजों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 43 प्रवासी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश के 6 जिले मुंगेर, पटना, नालंदा, रोहतास, सिवान और बक्सर के हॉट-स्पॉट वाले क्षेत्रों से 268 मामले सामने आये हैं।

इधर, देश में कोविड 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 31787 हो गई है, जबकि इस महामारी से 1008 लोगों की मौत हो गई है। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS