ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के 13 जिले रेड जोन घोषित, अब 28 जिलों में फैला संक्रमण
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2020 2:53:16 PM
बिहार के 13 जिले रेड जोन घोषित, अब 28 जिलों में फैला संक्रमण

पटना। बिहार में अब 3 नये जिले में भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। जिसमें अररिया, शेखपुरा और सीतामढ़ी शामिल है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित जिलों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है। राज्य में 366 लोग इस महामारी से संक्रमित हुये हैं। बुधवार को राज्य में 20 लोगों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 


मुंगेर जिला राज्य का सबसे बड़ा कोरोना हॉस्टस्पॉट बना हुआ है जहां अब तक 92 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 11 स्वस्थ भी हो चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, पटना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 है, जिनमें से 5 ठीक हो गए हैं। नालंदा में 35 संक्रमितों में से 6 ने कोरोना को मात दिया है। इधर, सीवान में 30 में से 22 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। बक्सर के 26 मरीजों में से 1 स्वस्थ हो गया है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुये 13 जिलों में रेड जोन घोषित किया गया है। इन जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

प्रदेश में बाहर से आये 20 प्रवासी मजदूरों में कोविड-19 महामारी का संक्रमण हुआ है। राज्य सरकार इनकी ट्रैवल हिस्ट्री और सम्पर्कों का पता लगा रही है। ज्यादातर मामले मुंबई, पुणे और उत्तर प्रदेश से आये कामगारों में मिले हैं। इधर, इस महामारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 64 हो गयी है।

इधर, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31332 हो गई है। इसमें से 7696 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1007 लोगों की मृत्यु हुई है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS