ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
बिहार में आज कोरोना के 19 नये मामलों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 365
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2020 9:46:11 PM
बिहार में आज कोरोना के 19 नये मामलों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 365

पटना। राज्य में मंगलवार को कोरोना के 19 नये मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 365 हो गयी है। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। बिहार में अबतक 64 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बेगूसराय से आज 7 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

 
संक्रमण से अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 295 हैं। आज सबसे अधिक गोपालगंज से छह मामले सामने आये। कैमूर से 4, मुंगेर से 2, जहानाबाद से 3 तथा पटना, बांका, बक्सर, नालंदा और अररिया से एक-एक मामले सामने आये हैं। अररिया में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है, जिससे संक्रमित जिलों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 51 मरीज मिले है। पटना में 39, नालदा में 35, रोहतास में 31, सीवान में 30, बक्सर में 26 तथा कैमूर और गोपालगंज में 18-18 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, बेगूसराय और भोजपुर में 9-9, औरंगाबाद में 7, गया में 6 तथा भागलपुर, पूर्वी चम्पारण और मुधबनी में 5-5 और जहानाबाद में 4 लोग कोविड-19 से पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके अलावा लखीसराय, अरवल, नवादा और सारण में 4-4 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बांका में 3, वैशाली में और मधेपुरा, पूर्णियां, दरभंगा तथा अररिया में 1-1 मरीज संक्रमित मिले हैं। इधर, देश में कोविड-19 से सेक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29974 हो गई है। 7027 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 937 लोगों की मृत्यु हुई है।

घर-घर चलाया जा रहा सर्वे अभियान
प्रदेश में घर-घर चलाये जा रहे सर्वे अभियान के तहत अब तक 14,70,000 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 4 करोड़ से अधिक लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां जुटायी गयी है। इनमें से 3082 ऐसे लोग मिले हैं जिन्हें सर्दी-खांसी और बुखार था। इनमें से 1909 के नमूने जांच के लिए एकत्र किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 36 प्रवासी मजदूरों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। प्रधान सचिव ने कहा कि मुंगेर, सीवान और नालंदा को कलस्टर जबकि 6 जिले हॉस्पीटल के रूप में चिन्हित किये गये हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS