बिहार
बिहार में 24 घंटों में 26 नये मामले, अब संख्या बढ़कर हुई 277
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2020 11:49:19 AMपटना। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 26 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 277 हो गयी है।
संक्रमित होने वालों में 9 प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं। कल जहानाबाद जिले से भी एक संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य के 38 जिलों में से 22 में इस महामारी ने अपने पैर पसार लिये है। सबसे अधिक 68 लोग मुंगेर जिले में प्रभावित हुये हैं जबकि नालंदा में चैंतीस और पटना में 33 लोग संक्रमित हुये हैं। इधर समुचित इलाज के बाद लोगों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है।
कल 3 महिलाओं सहित 11 लोगों को एक साथ स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। अब राज्य में 56 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, 230 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।