ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बिहार, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2020 11:00:00 PM
बिहार, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई

पटना। बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का शनिवार की सुबह असम के गुवाहाटी स्थित निवास पर  निधन हो गया है। वे 77 साल के थे। देवानंद कुमार 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे। देवानंद कुंवर बिहार के अलावे त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी  रहे।  1955 में कांग्रेस के साथ युवा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति की शुरुआत करने वाले देवानंद कुंवर 1991 में असम सरकार के मंत्री बने।  उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना जताई-

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देबानंद कुंवर एक कुशल राजनेता, कुशल प्रशासक एवं शिक्षाविद् थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS