ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पटना गैंगरेप के आरोपित विपुल कुमार और मनीष कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी भी दो फरार
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2019 12:57:42 PM
पटना गैंगरेप के आरोपित विपुल कुमार और मनीष कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी भी दो फरार

पटना पाटलिपुत्र कॉलोनी के नेहरू पथ में छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपित विपुल कुमार और मनीष कुमार ने शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद झारखंड के पलामू जिले में अपने रिश्तेदार के यहां भाग गये थे।

 
 
हालांकि, दो अन्य आरोपित अमन भूमि और अश्विनी कुमार सिंह अब भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पटना के अलावा छपरा, सीवान के कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, घटना के एक आरोपित अग्नि कुमार को पुलिस ने गुरुवार को ही     गिरफ्तार कर लिया है। उसके कमरे में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। रेंज आइजी संजय सिंह ने बताया कि तमाम आरोपितों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलायी जायेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS