ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
शीध्र होगी सेनेटरी पैड बैंक की शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2019 8:21:04 PM
शीध्र होगी सेनेटरी पैड बैंक की शुरुआत

पटना।

स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान के तहत शहर में सेनेटरी पैड बैंक की स्थापना की जाएगी। इसका निर्णय एंजल द हैल्पिंग हैण्ड्स के बैठक में ली गई। संस्था की सदस्य ग्रामीण इलाकों को लड़कियों को किशोरावस्था में होने वाले हॉमोनल चेंज के बारे में जानकारी देंगी। वहीं जरूरतमंद युवतियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा।
 
 
सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई "एंजल द हेल्पिंग  हैण्ड्स"  की  कोर कमिटी की अहम बैठक शहर के जायका में आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष अर्चना किशोर ने की।बैठक की शुरुआत में पुलवामा में मारे गए शहीदों के लिए मौन रखा गया। विदित हो कि संस्था  ने  "स्वस्थ बिटिया -सशक्त बिटिया" अभियान के माध्यम से कई बार किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल असन्तुलन पर जागरुकता के कार्यक्रम का आयोजन किया है। संस्था ने विभिन्न ऐसे गांव जहाँ ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है, उसे चिन्हित किया है। संस्था ने तय किया है कि कई गाँव ऐसे है जहाँ जागरुकता के साथ-साथ सेनेटरी पैड की आवश्यकता है। संस्था की सदस्य ऐसे गाँव मे सेनेटरी पैड का वितरण करेगी। वितरण केंद्र के रूप में बहुत जल्द "पैड बैंक" की शुरुआत की जायेगी।
 
 
सोशल सर्विस एक्सप्रेस के सचिव नवीन द्वारा बैंक की रूपरेखा का निर्धारण कर लिया गया है। पैड  बैंक द्वारा नियमित रूप से सेनेटरी पैड का वितरण मुफ्त किया जायेगा। स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान के तहत किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल असन्तुलन के कारण कई समस्या उत्पन्न होती हैं। जिसके समाधान के लिए शहर के महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी जाती है।  शहर की महिलारोग विशेषज्ञ डॉ किरण ओझा व डॉ प्रियंका शाही के साथ कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है। संस्था ने उन सभी महिला चिकित्सकों का धन्यवाद किया जिन्होंने संस्था के भविष्य के कार्यक्रमों में साथ देने की अनुमति प्रदान कर दी है। बैठक में मुख्य रूप से स्वाति,सोनम,शालिनी,जयश्री व सोशल सर्विस एक्सप्रेस के सचिव नवीन कुमार उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS