ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान से पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर व बेतिया के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र नाथ सहित 19 सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2019 11:05:10 PM
पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान से पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर व बेतिया के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र नाथ सहित 19 सम्मानित

पटना। देशवाणी।    

बिहार विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में रविवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर प्रकाशित स्मारिका "चंपारण सत्याग्रह के 100 साल' का विमोचन किया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 19 लोगों को "पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले 19 लोगों में गांधीवादी पूर्व मंत्री बृज किशोर सिंह व पश्चिमी चम्पारण के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र नाथ तिवारी भी शामिल हैं। 
 
समारोह की अध्यक्षता पंडित राजकुमार शुक्ला स्मारक समिति ( रजिo) के अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा ने किया समिति के उपाध्यक्ष रविकांत झा एवं स्वागत समिति के संयोजक अमरेश कुमार ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा संचालन समिति के संयोजक शंभू शरण शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
        
पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान 2019 से सम्मानित किए गए। सम्मानित होने वालों में पूर्व मंत्री गांधीवादी ब्रजकिशोर सिंह, पश्चिमी चम्पारण के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र नाथ तिवारी, समर्पित किसान श्री किशोर पांडे मोतिहारी, पत्रकार डॉक्टर रामबदन बरुआ, डॉ सविता सिंह, नमिता निंबालकर, उत्तम कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, समाज सेवी अजीत कुमार सिंह, मुख्तार उल हक, सिस्टर प्रफुल्ला पन्ना, साकेत बिहारी शर्मा, रविकांत झा, संजीव कुमार, सुश्री मेरी एडिलीन, श्रीमती मीरा सिंह, नूरान, स्नेहिल सौरव व श्रीमती मीनाक्षी के नाम शामिल हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS