बिहार
पटना: डॉक्टर के बेटे का हुआ अपहरण, पुलिस कर रही छापेमारी
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2018 12:54:29 PMपटना। बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार के रूपसपुर इलाके से एक डॉक्टर के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में बड़ी रकम की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
शिवम पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। पुलिस का हालांकि इस मामले में अलग थ्योरी है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर का अपहरण नहीं हुआ है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक मनु महराज खुद कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले को गंभीर मानते हुए इसपर कुछ भी कहने से बच रही है। बिहार में पिछले कुछ दिनों में अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं। शुक्रवार को शेखपुरा में एक बैंक मैनेजर का अपहरण कर लिया गया। नालंदा के पास से बैंक मैनेजर का बैग और कुछ खोखे बरामद हुए हैं।
फिलहाल लगातार बढ़ रहा क्राइम सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। पिछले कई सालों से बिहार में क्राइम कम हो गया था लेकिन एक बार फिर अपराधी सक्रिय हो गए हैं।