बिहार
राज्यपाल से मिले सुशील मोदी, भेंट की अपनी किताब अनकहा लखनऊ
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2018 11:26:37 PMबिहार के राज्यपाल को भेंट करते सुशील मोदी अपनी किताब अनकहा लखनऊ। फोटो-देशवाणी।
पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार की देर शाम राजभवन आकर राज्यपाल श्रीलाल जी टंडन से शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने महामहिम राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री मोदी ने महामहिम को अपनी किताब अनकहा लखनऊ किताब भेंट की। राज्यपाल से आज मुलाकात करने वालों में हिन्दी की राष्ट्रीय भावधारा के मुख्य कवि पद्मश्री डॉ सुनील जोगी भी शामिल थे।