ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के इस लाल ने अमेरिका में छात्र संघ चुनाव में लहराया अपना परचम
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2018 2:13:30 PM
बिहार के इस लाल ने अमेरिका में छात्र संघ चुनाव में लहराया अपना परचम

मोकामा। बिहार के मोकामा जिले के एक लाल ने अपना परचम अमेरिका में लहराया है। जिससे पूरा बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश में खुशी है। दरअसल, अमेरिका के मेडपोर्ड स्थित फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी में हुए छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल की है। विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित इस कॉलेज में अपने कौशल का लोहा मनवाया है।
 
बिहार के मोकामा के रहने वाले कुमार सानू ने अपना दम अमेरिका में दिखाया है। अमेरिका के मेडफोर्ड स्थित फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी में हुए छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज की है। काउंसिल मेंबर्स के छह पदों के लिए संपन्न चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सानू ने चुनाव जीत कर काउंसिल मेंबर पद पर कब्जा जमा लिया। 
 
अमेरिका के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी में 50 विभिन्न देशों के छात्र नामांकित हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में कार्यरत और विभिन्न देशों के दूतावास और विदेश सेवा में कार्यरत अधिकारी भी वहां मास्टर की डिग्री लेने जाते हैं। कुमार सानू भी वहां मास्टर इन लॉ का छात्र है।
 
सानू ने बताया कि कुल 6 उम्मीदवार चुने गए हैं। 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें छह को जीत मिली है। इस चुनाव में 50 देशों के छात्र वोट करते हैं। अमेरिकी सेना के भी कई वरिष्ठ अधिकारी वहां से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। कई विभिन्न देशों के नौकरशाह भी वहां पढ़ाई करते हैं। 
 
कुमार सानू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति और कूटनीति का यह एक उत्कृष्ट संस्थान है। और कई पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रध्यक्ष, नोबेल पुरस्कार विजेता तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले कई लोग वहां के छात्र रहे हैं। 
 
मोकामा के सकरवार टोला के मूल निवासी कुमार सानू सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं। उनके पिता कुंदन कुमार की मोकामा में श्याम मार्केट नाम की कमर्शियल काम्प्लेक्स है। कुमार सानू ने अपनी प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रहे सानू को पढ़ाई के खर्च के लिए किसी से मदद नहीं लेनी पड़ी और उनकी प्रतिभा के बल पर उनको छात्रवृति मिली है। 
 
अमेरिका के छात्र संघ का चुनाव लड़ रहे चुनाव में एक रूपया भी खर्च नहीं करना पड़ा। बल्कि वहां चुनाव लड़ने वाले छात्रों को संस्कृति सभ्यता तथा अपने तर्कों के सहारे वोट जुटाने होते हैं। जितने भी छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं, उनमें आधे से अधिक छात्र तो उच्च पदों पर कार्यरत नौकरशाह रहते हैं, जो वहां कानून, कूटनीति, विदेशनीति की पढ़ाई के लिए आते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS