ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
विधानमंडल का मॉनसून सत्र : शराबबंदी संशोधन विधेयक सदन में पेश, दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही स्थगित
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2018 12:58:57 PM
विधानमंडल का मॉनसून सत्र : शराबबंदी संशोधन विधेयक सदन में पेश, दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही स्थगित

 पटना। बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही अध्यक्ष विजय चौधरी के संबोधन के साथ शुरू हुई। उसके बाद दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो गयी। इस दौरान सरकार ने राज्यपाल से स्वीकृत विधेयकों को सदन के समक्ष रखा। विपक्ष के कड़े तेवर को देखते हुए लगता है कि सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा।

 
बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्वारा स्वीकृत विधेयकों को सदन में पेश किया गया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने अध्यासी सदस्यों का मनोनयन और कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण को सदन पटल पर रखा। इसके बाद दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार की ओर से शराबबंदी संशोधन विधेयक भी सदन में पेश किया गया। 
 
मॉनसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने कड़े तेवर दिखाये। विपक्ष के कड़े तेवर को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सत्र हंगामेदार होगा। एक ओर कांग्रेस ने जहां स्वामी अग्निवेश की पिटाई का मुद्दा उठाया, वहीं भाकपा-माले के सदस्यों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS