पटना
मुख्यमंत्री नीतीश राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर दिल्ली रवाना हुए
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2018 2:20:48 PM पटना। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दो दिनों के दौरा पर बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो गये हैं। नीतीश आज शाम बिहार भवन में 6 बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की बैठक के बाद वो 12 जनपथ पर रामविलास पासवान से मुलाकात भी कर सकते हैं। इस दौरान दोनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो सकती है।
वहीं, नीतीश कुमार कल यानी रविवार की सुबह 10 बजे जंतर-मंतर स्थित जेडीयू मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे। कल ये बैठक दिल्ली में 2 बजे होनी है। नीतीश कुमार के जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ये जंतर मंतर स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक है। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों व विस्तार से जुड़े विषयों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव और बिहार को विशेष दर्जे की मांग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, के साथ साथ मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा होगी।