पटना
12वीं के परिणामः कल्पना कुमारी ने साइंस, निधि सिन्हा ने कॉमर्स और कुसुम ने आर्ट्स में किया टॉप
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 7:44:29 PM पटना। बिहार बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों के इंतजार को खत्म करते हुए 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स तीनों विषयों के रिजल्ट की घोषणा की गई है। 52 फीसदी बच्चे इस परीक्षा में सफल हुए हैं। साइंस में नीट की टॉपर कल्पना कुमारी ने टॉप किया है। वहीं निधि सिन्हा ने कॉमर्स और कुसुम ने आर्ट्स में किया टॉप किया है। कार्मस में 82 प्रतिशत, साइंस में 45 प्रतिशत और आर्ट्स में 62 प्रतिशत छात्र सफल हुए है।
जानकारी के अनुसार, बीएसईबी कार्यालय में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने रिजल्ट की घोषणा की। बोर्ड द्वारा इस बार परिणामों की घोषणा करने में काफी एहतियात बरती गई है। बोर्ड इस बार 10 फीसदी तक ग्रेस मार्क्स देगी लेकिन भाषा विषय में फेल होने पर ग्रेस मार्क्स नहीं दिए जाएंगे। पहले बोर्ड 8 फीसदी तक ग्रेस मार्क्स देता था। यह छात्रों के लिए काफी राहत की खबर है।
बता दें कि 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच 12वीं की परीक्षा हुई थी। वहीं प्रेक्टिकल 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चले थे। इस साल 12 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी है। यह परीक्षा 1,384 केंद्रों पर हुई थी।12वीं के बाद बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा।