बिहार
कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम मध्य प्रदेश में, किसानों के नाम पर कुछ लोग कर रहे प्रदर्शन- राधा मोहन
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2018 8:07:23 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने एक जून से 10 जून गांव बंद का ऐलान किया है। इस सबके बीच जब केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि किसानों के नाम पर कुछ लोग प्रदेर्शन कर रहे हैं।
पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सबसे ज्यादा काम मध्यप्रदेश में ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों की संख्या में किसान हैं। ऐसे में कुछ किसानों का प्रदर्शन मायने नहीं रखता है।
गौरतलब है कि गांव बंद के दौरान एक जून से 10 जून तक किसान अपने उत्पादन (फल, सब्जी, दूध और अनाज) शहर नहीं भजेंगे। राष्ट्रीय किसान महासंघ की अगुवाई में करीब 170 किसान संगठन इसमें भाग ले रहे हैं। जिसके चलते आंदोलन के एक दिन पहले से ही थोक व्यापारी, फुटकर व्यापारी और ग्राहक आंदोलन को लेकर सचेत हो गए थे।