ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
नीतीश कुमार-सुशील मोदी, राबड़ी देवी समेत 11 नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 5:37:38 PM
नीतीश कुमार-सुशील मोदी, राबड़ी देवी समेत 11 नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

 पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत 11 नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधान परिषद के एनेक्सी भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा अधिकृत किये जाने के बाद उपसभापति ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

 
नव निर्वाचित विधान पार्षदों में जदयू के दो, भाजपा और कांग्रेस से एक-एक नेता पहली बार चुने गये हैं। जबकि, नीतीश कुमार, सुशील मोदी एवं राबड़ी की तीसरी तथा मंगल पांडेय की दूसरी पारी होगी। रामचंद्र पूर्वे की यह चौथी पारी है। अन्य सभी छह सदस्य पहली बार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। इनमें संजय पासवान, प्रेमचंद मिश्रा, रामेश्वर महतो, खालिद अनवर, खुर्शीद मोहसिन और संतोष सुमन शामिल हैं। एक विधायक वाली जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की पहली बार परिषद में इंट्री होगी।
 
नये सदस्यों के शपथ लेने के बाद 75 सदस्यों वाले उच्च सदन में विभिन्न दलों की संख्या प्रभावित होगी। सत्ताधारी दल जदयू परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनी रहेगी। जदयू के 32 और भाजपा के 22 सदस्य होंगे। 80 विधायकों वाली पार्टी राजद का परिषद में तीसरा स्थान होगा। 9 सदस्यों के बूते राबड़ी देवी को परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल जायेगा। अशोक चौधरी के साथ 4 सदस्यों के दल बदल के कारण कांग्र्रेस के सिर्फ दो सदस्य ही बच गये थे। अब उनके तीन सदस्य हो जायेंगे।
 
अन्य दलों की स्थिति
- भाकपा : 02
- लोजपा : 02
- रालोसपा : 01
- हम : 01
- निर्दलीय : 03
 
नव निर्वाचित एमएलसी की सूची
 
- JDU : नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो एवं खालिद अनवर
- BJP : सुशील मोदी, मंगल पांडेय और संजय पासवान
- RJD : राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसिन
- Congress : प्रेमचंद मिश्रा
- HAM : संतोष सुमन
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS