ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
सुशील मोदी बोले : वैदिक व रामायण काल में बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां नहीं, नारियों का सम्मान था
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 6:39:09 PM
सुशील मोदी बोले : वैदिक व रामायण काल में बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां नहीं, नारियों का सम्मान था

 पटना। बिहार सरकार की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जिस तरह वैदिक व रामायण काल में कहीं भी बाल विवाह, दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियां नहीं थी बल्कि समाज में नारियों का सम्मान था, उसे आज के दौर में भी चरितार्थ करने की जरूरत है।

सुशील मोदी ने कहा कि पुनौराधाम में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए कुल 48.53 करोड़ की योजनाओं में 37.85 करोड़ केंद्र सरकार तथा 10 करोड़ की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है. इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने बिहार के छह धार्मिक व पर्यटकीय सर्किट के विकास के लिए कुल 297.75 करोड़ की अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी है।
 
केंद्र सरकार ने कांवरिया परिपथ के विकास के लिए 52.35 करोड़, जैन सर्किट के लिए 52.38 करोड़, गांधी परिपथ के लिए 44.65 करोड़, मंदार व अंग क्षेत्र के लिए 53.49 करोड़, पटना साहिब में प्रकाशोत्सव के लिए 50.88 करोड़ तथा बापू परिपथ के लिए 44 करोड़ रुपये की योजनाओं की स्वीकृति पिछले डेढ़ साल में दी है। 
 
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि वैदिक व रामायण काल में कहीं भी बाल विवाह, दहेज प्रथा व पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियां नहीं थीं। नारी सम्मान की बेहतर मिसाल सीता का स्वयंवर है। जिसमें धनुष तोड़ने वाले राम को वह स्वयं वर चुनती है। नारी को सम्मान देने के लिए ही हम रामसीता नहीं सीताराम और कृष्णराधा नहीं राधाकृष्ण कहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल रामायण की चैपाइयां नहीं पढ़े बल्कि उस दौर की रीतियों का भी अनुकरण करें तथा बाल विवाह, दहेज प्रथा, नारी उत्पीड़न जैसी कुरीतियों का पूरी तरह से निषेध करें। 
 
सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य जी के अनुरोध पर रामनवमी की तरह जानकी नवमी को भी सार्वजनिक अवकाश  घोषित किया। जिससे देश  में जानकी नवमी के दिन छुट्टी घोषित करने वाला बिहार पहला राज्य बन गया है।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS