ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
केसी त्यागी कहा, कानून का अपमान करना किसी भी गठबंधन के लिए घातक हो सकता है
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2018 7:19:14 PM
केसी त्यागी कहा, कानून का अपमान करना किसी भी गठबंधन के लिए घातक हो सकता है

 पटना। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि अर्जित शाश्वत सरेंडर करें या उनकी गिरफ्तारी हो। उनका कहना है कि कानून का अपमान करना किसी भी गठबंधन के लिए घातक हो सकता है।

 
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि किसी के द्वारा भी एफआईआर को रद्दी बताना कानून का अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर सत्तापक्ष ऐसी आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करेगा तो इसका फायदा विपक्ष उठा सकता है। 
 
बता दें कि भागलपुर में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस पर उनके पिता ने कहा था कि यह एफआईआर रद्दी के कागज के समान है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। अभी तक गिरफ्तारी ना होने पर विपक्ष लगातार सत्तापक्ष पर निशाना साध रहा है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS