पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जन अधिकार छात्र परिषद (JACP) के छात्रों ने मगध विवि छात्र संघ चुनाव में पटना जिला अंतर्गत सभी कॉलेजों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके क्रम में शुक्रवार को एएन कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, एसजीजी एस कॉलेज (पटना सिटी), राम रतन सिंह कॉलेज (मोकामा), बीएस कॉलेज(दानापुर), एनएस कॉलेज (बाढ़) और राम लखन सिंह कॉलेज (बख्तियारपुर) में पर्चा दाखिल किया। मगध विवि छात्र संघ चुनाव में JACP के कॉलेज प्रभारी सह जाप (लो) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कॉलेज में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना, महिला सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और कॉलेज के आधारभूत संरचना के लिए जन अधिकार छात्र परिषद को वोट देने की अपील की। नामांकन के दौरान JACP के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद, प्रधान महासचिव आजाद चांद, प्रवक्ता मनीष यादव, रवि रंजन, राहुल आनंद, प्रभात कुमार, दिवाकर झा, बिट्टू मेहतर,मयंक कुमार,रोहन यादव मौजूद रहे।
ए. एन कॉलेज
अध्यक्ष : जयदीप कुमार
उपाध्यक्ष : नीतू कुमारी
महासचिव : मो. इहरान मलिक
संयुक्त सचिव : आशीष कुमार झा
कोषाध्यक्ष : सचिन सिंह
कॉलेज रिप्रजेंटेटिव : अंकित कुमार, नितिन कुमार, अभिजीत कुमार सिंह और सचिन राज।
अरविंद महिला कॉलेज
अध्यक्ष : दीपशिखा
महासचिव : शाइस्तिा खानम
कॉलेज रिप्रजेंटेटिव : इशिता गौतम, आयसा किदवई, शिल्पी कुमारी।
एस जी जी एस कॉलेज (पटना सिटी)
अध्यक्ष : चंदन कुमार
उपाध्यक्ष : अंशुमान कुमार
संयुक्त सचिव : सानू कुमार
बी एस कॉलेज (दानापुर)
अध्यक्ष : राम अवतार
उपाध्यक्ष : राहुल कुमार (बीसीए)
महासचिव : राहुल कुमार
संयुक्त सचिव : ज्योति कुमारी
कोषाध्यक्ष : उपेंद्र कुमार
कॉलेज रिप्रजेंटेटिव : शशि रंजन, संतोष कुमार, राकेश कुमार।
राम रतन सिंह कॉलेज (मोकामा)
अध्यक्ष : मोन्टी कुमार
उपाध्यक्ष : प्रदीप कुमार
संयुक्त सचिव : कर्मवीर कुमार
कॉलेज रिप्रजेंटेटिव : रौशन कुमार।
राम लखन सिंह कॉलेज (बख्तियारपुर)
अध्यक्ष : रंजीत कुमार
सचिव : जगत कुमार
कॉलेज रिप्रजेंटेटिव : वीर कुमार।
एन एस कॉलेज (बाढ़)
उपाध्यक्ष : घनश्याम कुमार
संयुक्त सचिव : राहुल कुमार
कोषाध्यक्ष : हरिकांत कुमार
कॉलेज रिप्रजेंटेटिव : संजीव कुमार