बिहार
बिहार में हर दस मिनट में होती है एक गिरफ्तारी
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 1:36:58 PMपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अप्रैल 2017 को शराबबंदी का ऐलान किया। महागठबंधन टूटने के बाद से विपक्ष द्वारा लगातार शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। बिहार विधानमंडल में भी विपक्ष लगातार शराबबंदी पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा कर रहा है।
इस पर नीतीश सरकार ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि शराबबंदी के कानून का उल्लंघन करने पर 1 लाख 21 हजार 586 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके मुताबिक बिहार पुलिस शराब पीने और उसे बेचने के आरोप में हर दिन करीब 172 लोगों को और हर 10 मिनट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रही है।
बता दें कि इस कानून के तहत आरोपी के खिलाफ पांच साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा और नशे में पकड़े जाने पर न्यूनतम एक लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है।