ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम: राबड़ी देवी
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 8:15:02 PM
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम: राबड़ी देवी

पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को बिहार विधानमंडल में राजद के विधान पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वागत गुलाब का गुलदस्ता देकर किया। इस नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए मीडियाकर्मियों की भीड़ लग गई।

 
इस दौरान विधानमंडल में महिलाओं ने आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं दूसरी तरफ राजद विधायकों ने महिलाओं के समर्थन में नारेेबाजी की। राजद विधायक भोला यादव ने बिहार में किसी महिला को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली। 
 
राबड़ी देवी ने कहा कि महिला को एक तिहाई सीटों पर आरक्षण मिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ रही है तो वह सदन में क्यूं आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में आए दिन महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं सुनने को मिलती हैं। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS