पटना
नीतीश के मंत्री ने उठाई मांग, बिहार को भी मिले विशेष राज्य का दर्जा
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2018 7:44:34 PMपटना। बिहार सरकार के एक मंत्री ने केंद्र सरकार से राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देेने की मांग की है। इस मांग को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है।
मंत्री माहेश्वर हजारी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह मांग काफी पहले से उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत जल्द प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।
राजद विधायक शक्ति सिंह यादव ने सदन में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के सरकार के वादे को याद दिलाया और कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है अब तो मुख्यमंत्री केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा बिहार को दिलवाएं। उन्होंने कहा कि अब उन वायदों का क्या हुए जिसको लेकर नीतीश कुमार ने अभियान छेड़ रखा था।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर प्रधानमंत्री के समक्ष इस मांग को दोहराने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर जनता को धोखा दे रही है।