ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
भाजपा की जीत पर उत्साहित सुशील मोदी बोले, ध्‍वस्‍त हुआ वामपंथियों का गढ़
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2018 7:00:19 PM
भाजपा की जीत पर उत्साहित सुशील मोदी बोले, ध्‍वस्‍त हुआ वामपंथियों का गढ़

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में वामपंथियों का गढ़ ध्वस्त हो गया और भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की 'सबका साथ, सबका विकास' नीति की जीत है। अब कम्युनिस्ट केवल केरल तक सिमट गए हैं। कांग्रेस मुक्त भारत के आह्वान को भी उत्तर पूर्व की जनता ने त्रिपुरा और नागालैंड में साकार किया है।

 
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जिस त्रिपुरा में भाजपा को मात्र डेढ़ प्रतिशत वोट मिला और मात्र एक उम्मीदवार की जमानत बच पाई थी, आज वहां भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा 43 सीटों पर न केवल जीत हासिल की है बल्कि करीब 50 प्रतिशत वोट भी प्राप्त किया है। त्रिपुरा से वामपंथियों की विदाई के बाद अब केरल से भी उनका जाना तय है।
 
त्रिपुरा और नागालैंड में जहां कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है वहीं अब वह उत्तर पूर्व के एक राज्य मिजोरम के साथ देश के मात्र 3 राज्यों पंजाब और कर्नाटक तक सिमट कर रह गयी है और भाजपा एकल या अपने सहयोगियों के साथ देश के 22 राज्यों में शासन कर रही है। उत्तर पूर्व के चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया है वामपंथियों की हिंसात्मक राजनीति और कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लडऩे की ताकत केवल भाजपा में ही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS