पटना
जीतनराम मांझी ने एनडीए से अलग होने के दिये संकेत
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2018 5:52:36 PMपटना। राजग के प्रमुख सहयोगी हम के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एनडीए से अलग होने के संकेत दिये हैं। कहा कि जनहित में उनकी सरकार ने 34 महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। उनके मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद दो-दो बार नई सरकार बनी, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 फैसले को हूबहू लागू नहीं किया है। यदि आठ अप्रैल 2018 से पहले सभी फैसले लागू नहीं होते हैं, तब वे एनडीए में बने रहने पर पुनर्विचार करेंगे।
मांझी ने सीएम नीतीश पर बरसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी के दवाब में काम कर रहे हैं। गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, छात्र-छात्राओं और देश के भविष्य की अनदेखी कर रहे हैं। अनुबंध पर काम करने वाले कर्मियों को सामान काम के लिए सामान वेतन नहीं मिल रहा है।