ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
बिहार उपचुनाव: तीन सीटों के लिए राजग-कांग्रेस उम्मीदवार भरेंगे पर्चा
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 11:18:24 AM
बिहार उपचुनाव: तीन सीटों के लिए राजग-कांग्रेस उम्मीदवार भरेंगे पर्चा

पटना। लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में आज पर्चा भरने का आखिरी दिन है। 11 मार्च को अररिया लोकसभा और भभुआ एवं जहानाबाद विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है। तीनों सीट जनप्रतिनिधियों के निधन के कारण रिक्त हैं।

 
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण आज गहमागहमी के आसार हैं। आज राजग और कांग्रेस के प्रत्‍याशी पर्चा भरेंगे। उप मुख्य निर्वाची अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 13 प्रत्याशियों ने तीनों सीटों पर नामांकन किया है। इसमें अररिया लोकसभा सीट पर तीन, भभुआ में चार और जहानाबाद में सर्वाधिक छह प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं।
 
सोमवार को जहानाबाद विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी के रूप में कुमार कृष्ण मोहन ऊर्फ सुदय यादव, माले की कुंती देवी, शोषित समाज पार्टी के ब्रिजेंद्र सिंह और राष्ट्रीयजन संभावना पार्टी की ओर से महेश कुमार ने पर्चे भरे। सोमवार को भभुआ में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विकास सिंह, जागेश्वर सिंह और अक्षयवर सिंह हैं। अररिया में सोमवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें विनित प्रकाश ने निर्दलीय और उपेंद्र सहनी ने राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से पर्चे भरे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS