पटना
बेलगाम ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की गई जान
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2018 1:52:48 PMपटना। बेलगाम ट्रक ने पुलिस के एंटी लैंडमाइन्स वाहन में टक्कर मार दी। धमाके के साथ पुलिस गाड़ी के परखचे उड़ गए। घटना में दो पुलिस जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। यह दुर्घटना बिहार के जमुई में सुबह हुई।
जानकारी के अनुसार जमुई जिला अंतर्गत लक्ष्मीपुर मुख्य बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से जा भिड़ा। इस सड़क दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना तब हुई, जब रात्रि गश्ती के बाद सैप जवान एंटी लैंड मांइस ट्रक पर सवार हो रहे थे। मृत जवान भूलन सिंह व जितेंद्र कुमार हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।