पटना
चार छात्र नशे की हालत में गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2018 5:29:12 PMपटना | बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना स्थित चाणक्या लॉ कालेज के चार छात्रों को नशे की हालत में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया | पुलिस ने यहाँ बताया कि शराब पीते हुए गिरफ्तार किये गए चारों छात्रों के पास से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गईं | पुलिस ने बताया कि चाणक्या लॉ कालेज में फ्रेशर डे के आयोजन के बहाने कॉलेज के कुछ छात्रों ने हॉस्टल में शराब की पार्टी की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार छात्रों को जिलो भेजने की कार्रवाई की जा रही है |