पटना
प्रसिद्ध समाजवादी नेता राधाकांत के निधन पर नीतीश ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2018 2:38:19 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राधाकांत यादव के निधन पर गहरी शोक-संवेदना प्रकट करते हुये उनके प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजवादी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक, बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी अपूरणीय क्षति हुई है। राधाकांत यादव बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।