पटना
मुख्यमंत्री ने राजनारायण पाण्डेय के निधन पर शोक जताया
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 3:55:23 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव राजनारायण पाण्डेय के निधन पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय राजनारायण पाण्डेय एक प्रसिद्ध नेता एवं समाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राजनारायण पाण्डेय का निधन मंगलवार को हो गया था। वे मूलतः बक्सर जिला के निवासी थे।