ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
पटना
रालोसपा की शिक्षा सुधार मानव कतार में राजद हुआ शामिल, भाजपा-जदयू रहे दूर
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 3:44:50 PM
रालोसपा की शिक्षा सुधार मानव कतार में राजद हुआ शामिल, भाजपा-जदयू रहे दूर

पटना (हि.स.)। केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार में शिक्षा की दुर्दशा दूर करने के लिए पार्टी की ओर से 'शिक्षा सुधार मानव कतार' कार्यक्रम का आयोजन किया। 

इस कार्यक्रम में राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे सहित कई अन्य नेताओं ने मिलर स्कूल मैदान में आयोजित मानव कतार में उपेन्द्र कुशवाहा का साथ दिया। पूर्व सांसद साधु यादव भी कतार में शामिल हुए। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का समर्थन किया पर भाजपा एवं जदयू इससे अलग रहे| बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार केे भाजपा के साथ आने से उपेन्द्र कुशवाहा असहज हैं। वे खुद को भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर नीतीश कुमार के खिलाफ अभियान चलाते रहे हैं। देर-सबेर उनके राजग छोड़ राजद के साथ होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के कारण पढ़ाई चौपट होने और निजी स्कूलों की अभिभावकों के साथ मनमानी को मुद्दा बनाकर रालोसपा ने मानव कतार का कार्यक्रम किया। बिहार के करीब साढ़े आठ हजार पंचायतों में एक-एक स्कूल में ये कार्यक्रम हुआ।
इस पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह आयोजन दलीय भावना एवं सीमा से ऊपर उठकर शिक्षा सुधार के लिए था। जिन दलों ने साथ दिया और समर्थन किया, उन्हें धन्यवाद है। इसको लेकर कोई राजनीतिक अर्थ निकालने की जरूरत नहीं है।
इधर शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने इस आयोजन के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेहतर होता कि केन्द्र में शिक्षा विभाग के मंत्री के नाते कुशवाहा सुधार के लिए सुझाव और निर्देश देते। भाजपा और जदयू की ओर से शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम पर अभी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS