पटना
लालू के छोटे बेटे तेजस्वी की 10 फरवरी से शुरू होगी न्याययात्रा
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 7:57:01 PMपटना (हि.स.)। बिहार विधाससभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 10 फरवरी से न्याय यात्रा पर निकलेंगे। कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का पहला चरण पूर्णिया प्रमंडल से प्रारम्भ होगा। 10 फरवरी को कटिहार, 11 फरवरी को किशनगंज, 12 फरवरी को पूर्णिया, 13 फरवरी को अररिया और 14 फरवरी को सुपौल में अपनी यात्रा के क्रम में तेजस्वी आम सभाओं को संबोधित करेंगे।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में 23 दिसम्बर से रांची जेल में बंद होने के बाद उनके छोटे बेटे तेजस्वी ने न्याय यात्रा निकालने की ठानी है। राजद का आरोप है कि लालू को साजिश के तहत चारा घोटाला मामले में फंसाया गया है। लालू को तीन मामले में सजा हो चुकी है। झारखंड में और दो मामले में तेजी से सुनवाई हो रही है। इन मामलों में अगले माह फैसला आने के आसार हैं।