पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवास पर किया झंडोत्तोलन
By Deshwani | Publish Date: 26/1/2018 4:59:36 PMपटना (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 69वें गणतंत्र दिवस पर अपने 01 अण्णे मार्ग स्थित आवास में झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने सशस्त्र जवानों की टुकड़ियों की सलामी ली तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर बच्चों को मुख्यमंत्री ने जलेबी खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री के आवास पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जदयू विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गाॅधीजी, विधान पार्षद रणवीर नंदन, बिहार चैम्बर आॅफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अतीश चन्द्रा एवं मनीष कुमार
वर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।