पटना
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र से जताई संवेदना
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 6:16:21 PMपटना (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ जगन्नाथ मिश्र से पत्नी वीणा मिश्र के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री मंगलवार को डाॅ जगन्नाथ मिश्र से दूरभाष पर बात कर दु:ख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।
गौरतलब है कि मिश्र की पत्नी का निधन सोमवार को इलाज के दौरान दिल्ली में हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं।