पटना
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 6:02:31 PMपटना (हि.स.)। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर राज्यपाल सत्य पाल मलिक एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के गांधी मैदान के सुभाष पार्क में नेताजी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली और एनसीसी कैडेट की परेड का निरीक्षण किया।
इस राजकीय जयंती समारोह पर पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक श्याम रजक, पूर्व प्रदेश महासचिव नागरिक परिषद एवं जदयू नेता छोटू सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।