पटना
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा की पत्नी का निधन
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2018 8:22:00 PMपटना ( हि स )। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा की पत्नी वीणा मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार को दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं।
उनकी तीन पुत्र तथा तीन पुत्रियाँ हैं जिनमें से उनके सबसे छोटे पुत्र नीतीश मिश्रा बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं श्रीमती मिश्रा को बेह्टर इलाज के लिए दिली के मेदन्ता अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां आज 3.30 मिनट पर उन्होंने अंतिम साँसें लीं। अपनी पत्नी के निधन के बाद डॉ दिल्ली रवाना हो गये।
पारिवारिक सूत्रों ने यहाँ बताया कि श्रीमती मिश्रा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जाएगा। इस बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने डॉ मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया और शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।