पटना
मानव श्रृखंला को लेकर राजद का नीतीश पर तंज
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 6:59:19 PMपटना (हि.स.)। राजद ने बिहार सरकार द्वारा दहेज एवं बाल विवाह के खिलाफ 21 जनवरी को मानव श्रृखंला के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है कि वह अपना राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं। राजद इस कार्यक्रम में नहीं शामिल होगा।
राष्ट्रीय जनता दल सांसद एवं युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को यहां पार्टी कार्याालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक ओर राज्य में बेरोजगारी, भुखमरी, अपराध बढ़ रहे हैं और नीतीश कुमार मानव श्रृंखला का आयोजन कर रहे हैं। इस मानव श्रृंखला का कोई औचित्य नहीं है। बिहार सरकार को अगर मानव श्रृंखला बनाना ही था तो बिहार को वज्य का दर्जा देने हेतु आयोजन करना चाहिए था।
मंडल ने कहा कि बिहार में न कहीं बाल विवाह हो रहा है और दहेज प्रथा के खिलाफ 1960 में ही कड़े कानून बनाए गए थे। जहां तक शराबबंदी का सवाल है तो राज्य सरकार को चाहिए कि केन्द्र सरकार से मिलकर पूरे देश में शराबबंदी लागू करें। राजद उसका समर्थन करेगी।
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मानव श्रृखंला में राजद और कांग्रेस के भी शामिल होने की अपील पर कहा कि सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के बहाने सत्तारुढ़ दल सरकार की विफलता से लोगों का ध्यान हटाने लगे हैं।