पटना
राज्यपाल ने सत्येन्द्र कुशवाहा के निधन पर व्यक्त किया शोक
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 9:15:57 PMपटना ( ही स )। बिहार के सत्यपाल मालिक ने भाजपा नेता और विधानपरिषद के सदस्य सत्येन्द्र कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि स्व॰ सत्येन्द्र कुशवाहा राष्ट्रवादी विचारों के प्रखर एवं लोकप्रिय युवा नेता थे, जिनके निधन से राज्य को अपूर्णीय क्षति हुई है।
राज्यपाल श्री मलिक ने दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति एवं उनके पारिवारिक जनों को इस दारूण दुःख को सहन करने के लिए धैर्य धारण की क्षमता प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।