ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
पटना
बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2018 5:09:44 PM
बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना

पटना (हि स )-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा और बाल विवाह को समाज से समाप्त करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आगामी 21 जनवरी को इस सामजिक कुरीति के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए पूरे राज्य में मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। 

 
दहेज प्रथा, बाल विवाह और सभी तरह के नशा के खिलाफ मंगलवार को जागरूकता रथ रवाना करते हुए नीतीश कुमार ने अपने मुहिक का यहाँ पुरजोर समर्थन किया और कहा कि ऐसे प्रयासों से दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ आंदोलन को बल मिलेगा। जागरुकता रथ सभी 38 जिलों में सौ दिनों तक घूम-घूम कर लोगों को इन कुरीतियों के खिलाफ जागरुक करेगा।
 
इस रथ के निकाले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे अभियान और सशक्त होगा।
 
मुख्यमंत्री ने लोगों से लोग इस मुहिम को सफल बनाने में योगदान करने की अपील करते हुए कहा कि सबों के सहयोग से ही इन कुरीतियों से समाज को छुटकारा मिल सकेगा।
 
इस अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी लोगों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS