पटना
मुख्यमंत्री ने धर्मगुरु दलाई लामा से मिलकर लिया आशीर्वाद
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2018 7:27:56 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बोधगया पहुंचे। अपने एक दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कालचक्र मैदान में बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।
दलाई लामा इन दिनों बोधगया में प्रवास पर हैं और यहां के कालचक्र मैदान में उनका विशेष प्रवचन कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर गए जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की और बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान लगाया।
प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से लेकर महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान तक का रास्ता पुलिस के जवान से भरा हुआ था।