पटना
मशहूर शायर अनवर जलालपुरी के निधन पर सीएम का शोक
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2018 6:52:31 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मशहूर शायर अनवर जलालपुरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उर्दू जुबान और शायरी को नई ऊंचाइयां देने में स्व. अनवर जलालपुरी का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्हें खासतौर पर मुशायरों के बेहतरीन संचालन के लिए जाना जाता था। उनके निधन से सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।